पंजाब में जारी हुआ SIR का फाइनल वोटर लिस्ट, 13 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम
Punjab SIR Final Voter List 2026: पंजाब में 12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी हुई. SIR से पहले के मुकाबले मतदाताओं की संख्या 13.60 लाख घटकर 2.01 करोड़ रह गई, जबकि ड्राफ्ट सूची से 7.97 लाख से ज्यादा मतदाता जुड़े. जानिए पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या, नाम हटाने की वजहें और मतदान केंद्रों की नई संख्या.
ADVERTISEMENT

Punjab Final Voter List 2026
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है और हर पार्टी अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी बीच सोमवार यानी 12 अक्तूबर को पंजाब में हुए SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. SIR शुरू होने से पहले राज्य में वोटर्स की संख्या 2,14,61,043 थी, जो कि फाइनल वोटर लिस्ट में 2,01,00,727 रह गए है. यानी इस प्रक्रिया के तहत कुल 13.60 लाख(6.33%) मतदाताओं के नाम हटा दिए गए है.
