पंजाब का '3D पुलिसिंग' मॉडल: एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से 'रोड सेफ्टी हब' बनेगा राज्य
पंजाब की सड़क सुरख्या फोर्स (SSF) AI, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से भारत का पहला 3D पुलिसिंग मॉडल लागू कर रही है. जानें कैसे SSF ने दुर्घटना मौतों में 48% तक की कमी लाई.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
पंजाब पुलिस की महत्वाकांक्षी परियोजना 'सड़क सुरख्या फोर्स' (SSF) अब राज्य में सड़क सुरक्षा के नए मानक तय कर रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन और सैटेलाइट डेटा को एकीकृत कर एसएसएफ पंजाब को भारत का पहला 3D पुलिस बल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
