पंजाब चुनाव से पहले गर्माया सियासी पारा: PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, क्या मिलने वाला है बिग रोल?

पंजाब चुनावों से ठीक पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और सुखबीर बादल की पीएम मोदी से हुई मुलाकातों ने सूबे में नए सियासी समीकरणों की अटकलों को तेज कर दिया है.

ADVERTISEMENT

राघव चड्ढा की पीएम से मुलाकात
राघव चड्ढा की पीएम से मुलाकात
Google CTA

पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सूबे का सियासी माहौल अचानक गरमा गया है. आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. चड्ढा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए इस पल को "यादगार सुबह" करार दिया.