राहुल गांधी ने प्रताप बाजवा संग किया हंसी-मजाक, पंजाब कांग्रेस की कलह के बीच चन्नी को कड़ा संदेश?

Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह के बीच राहुल गांधी की प्रताप सिंह बाजवा और केसी वेणुगोपाल के साथ संसद परिसर में हुई मुलाकात चर्चा में है. हंसी-मजाक और बातचीत की इस तस्वीर के क्या सियासी मायने हैं? क्या राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को कोई संदेश दिया है और पंजाब कांग्रेस में हाईकमान का रुख क्या है? जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Pratap Bajwa Viral Video
राहुल गांधी और प्रताप बाजवा के बातचीत के बाद तेज हुई पंजाब की राजनीति(फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Google CTA

संसद के मानसून सत्र के खत्म होने से ठीक एक दिन पहले यानी 12 अगस्त को संसद परिसर में एक अहम सियासी तस्वीर देखने को मिली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा एक साथ बातचीत करते नजर आए. इस मुलाकात का जो वीडियो सामने आया है, उसमें तीनों नेता आपस में हंसते और मुस्कुराते हुए चर्चा करते दिख रहे हैं. पंजाब कांग्रेस में मची अंदरूनी खींचतान के बीच राहुल गांधी और प्रताप सिंह बाजवा की इस अनौपचारिक मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. विस्तार से समझिए पूरी बात.