Sachin Pilot : राहुल गांंधी ने सचिन पायलट को बर्थ डे गिफ्ट में दी Punjab चुनाव जीतने की जिम्मेदारी!

कांग्रेस पार्टी में पंजाब चुनाव से पहले हुए एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल को रेखांकित करती है. इसके तहत वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है, वहीं भूपेश बघेल को हटाकर असम का प्रभार सौंपा गया है.

ADVERTISEMENT

सचिन पायलट
सचिन पायलट
Google CTA

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को उनके 49वें जन्मदिन (7 सितंबर) से ठीक पहले पार्टी हाईकमान ने एक बड़ा राजनीतिक तोहफा दिया है. आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया इंचार्ज (प्रभारी) नियुक्त किया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास थी, जिन्हें अब असम का प्रभार सौंपा गया है.