Rajasthan: करोड़ों का पैकेज छोड़ इस सीट से उतरी खूबसूरत BJP उम्मीदवार नौक्षम चर्चा में

Why is there so much discussion about BJP candidate Nauksham Chaudhary: राजस्थान चुनाव (rajasthan news) में इस बार बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट काफी चर्चा में है. चर्चा केवल विरोध के तौर पर नहीं बल्कि यूनीक प्रयोग के तौर पर भी हो रही है. बीजेपी ने हरियाणा की रहने वाली युवा नेत्री नौक्षम चौधरी को […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: लंदन रिटर्न नौक्षम चौधरी को मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज, बीजेपी इसलिए जता सकती है भरोसा
Rajasthan: लंदन रिटर्न नौक्षम चौधरी को मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज, बीजेपी इसलिए जता सकती है भरोसा
Google CTA

Why is there so much discussion about BJP candidate Nauksham Chaudhary: राजस्थान चुनाव (rajasthan news) में इस बार बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट काफी चर्चा में है. चर्चा केवल विरोध के तौर पर नहीं बल्कि यूनीक प्रयोग के तौर पर भी हो रही है. बीजेपी ने हरियाणा की रहने वाली युवा नेत्री नौक्षम चौधरी को भरतपुर के कामां (Bharatpur kaman) से टिकट दिया है. नौक्षम को टिकट मिलने के बाद राजस्थान की सियासत में उनकी चर्चा केवल पैराशूट कैंडिडेट के रूप में नहीं बल्कि खूबसूरती कैंडिडेट के तौर पर भी है.

नौक्षम चौधरी हरियाणा के पुन्हाना के पैमा खेड़ा गांव की हैं. नौक्षम हरियाणा के सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम सिंह चौधरी और हरियाणा सिविल सेवा की अधिकारी रंजीत कौर की बेटी हैं. इन्होंने दिल्ली के मिरांडा कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है. वे तीन साल तक लंदन में रही. मिरांडा कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने राजनीति की ABCD सीखा.

हरियाणा से भी लड़ चुकी हैं चुनाव

नौक्षम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा का सलाना पैकेज मिला था. हालांकि उन्होंने नौकरी को नहीं बल्कि राजनीति को अपने कॅरियर के रूप में चुना. नौक्षम पब्लिक रिलेश और कम्यूनिकेशन एक्सपर्ट हैं और इन्हें 8 से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान है. इन्होंने सितंबर 2019 में बीजेपी ज्वाइन किया और पुन्हाना विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर बीजेपी के सीटिंग विधायक रहीश खान के खिलाफ चुनाव लड़ गईं. तब टिकट कटने के बाद रहीश खान ने निर्दलीय चुनाव लड़े. इस बार रहीश और नौक्षम दोनों हार गए. रहीश दूसरे नंबर पर नौक्षम तीसरे नंबर पर रहीं.

नौक्षम को जाहिदा खान टक्कर देंगी या कौई और

नौक्षम चौधरी को भरतपुर कामां सीट से उतारा गया है. यहां कांग्रेस की सीटिंग विधायक जाहिदा खान हैं. जाहिदा को टिकट न देने का विरोध चल रहा है. पिछले दिनों दिल्ली स्थित AICC के दफ्तर में विरोधी पहुंच गए थे. हालांकि वहां उनके समर्थक भी थे. दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. फिलहाल कांग्रेस ने इस सीट पर अपना पत्ता नहीं खोला है. देखना ये होगा कि नौक्षम के अपोजिट कांग्रेस क्या दांव चलती है.

यहां देखें नौक्षम चौधरी की तस्वीरें