‘राजस्थान में भी तैयार होगी एंटी रोमियो फोर्स’ बीजेपी के संकल्प पत्र में बड़ी घोषणा

BJP’s sankalp patra: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए जारी बीजेपी (bjp) के संकल्प पत्र में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है. पार्टी के इस पत्र में बीजेपी ने ‘जन जन की पुकार, आ रही है भाजपा सरकार’ का नारा भी दिया है. कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

BJP’s sankalp patra: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए जारी बीजेपी (bjp) के संकल्प पत्र में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है. पार्टी के इस पत्र में बीजेपी ने ‘जन जन की पुकार, आ रही है भाजपा सरकार’ का नारा भी दिया है. कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था चौपट होने का मुद्दा बनाने वाली बीजेपी ने इस मुद्दे को भी घोषणा पत्र में शामिल किया है.

बीजेपी ने वादा किया है कि गहलोत सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए SIT गठित की जाएगी. जिसमें पेपर लीक, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन घोटाले समेत सभी घोटालों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार की जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी.

पेपर लीक के दोषियों को भी मिलेगी सजा

साथ ही पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया जाएगा. बीजेपी ने यह भी कहा कि फर्टिलाइजर, मिड-डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटालों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम स्थापित करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की पिक्चर पॉलिटिक्स! इस तस्वीर में राहुल गांधी ने पायलट-गहलोत के साथ दिया खास मैसेज