3 किलो सोना और 15 किलो चांदी, जानें वसुंधरा राजे के पास कुल कितनी संपत्ति है?

Vasundhara Raje Net Worth: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने शनिवार को झालरापाटन से विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति को लेकर भी जानकारी साझा की है. 2018 के चुनाव के समय उनके पास 4 […]

ADVERTISEMENT

3 किलो सोना और 15 किलो चांदी, जानें वसुंधरा राजे के पास कुल कितनी संपत्ति है?
3 किलो सोना और 15 किलो चांदी, जानें वसुंधरा राजे के पास कुल कितनी संपत्ति है?
Google CTA

Vasundhara Raje Net Worth: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने शनिवार को झालरापाटन से विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति को लेकर भी जानकारी साझा की है. 2018 के चुनाव के समय उनके पास 4 करोड़ 54 लाख रुपये की संपत्ति थी जो अब बढ़कर 5 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है.

वसुंधरा राजे ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 3 किलो 179 ग्राम सोने के गहने हैं जिसकी कीमत 1.92 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा उनके पास 15 किलो चांदी के आभूषण और बर्तन हैं जिनका कुल मूल्य 11 लाख 19 हजार रुपये है.

वसुंधरा राजे के पास कोई वाहन नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास किसी तरह का कोई वाहन और कार नहीं है. उन पर किसी तरह का कोई कर्ज भी नहीं है. पिछले चुनाव में उनपर 5 लाख रुपये का कर्ज था जो अब नहीं रहा.

नामांकन से पहले मंदिर में जाकर की पूजा

नामांकन से पहले वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में जाकर पूजा की. इसके बाद वह पूजा के लिए मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में भी गईं. फिर 1:30 बजे नामांकन पर्चा भरने के लिए रवाना हो गईं. शनिवार को राजे के नामांकन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: ताजा सर्वे में किसकी हो गई बल्ले-बल्ले और किसके उड़ गए होश, कहां कौन हार रहा ये सब जानें