Rajasthan: गहलोत ने वसुंधरा राजे को दी ये खुली चुनौती, बोले- मुझसे बहस करो

Gehlot gave open challenge to Raje: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने ट्वीट कर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhra raje) को खुली चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि ‘विपक्षी दल की नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया जी को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की 7 गारंटी पर एक बहस करें.’ दरअसल राजे […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: गहलोत ने वसुंधरा राजे को दी ये खुली चुनौती, बोले- मुझसे बहस करो
Rajasthan: गहलोत ने वसुंधरा राजे को दी ये खुली चुनौती, बोले- मुझसे बहस करो
Google CTA

Gehlot gave open challenge to Raje: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने ट्वीट कर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhra raje) को खुली चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि ‘विपक्षी दल की नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया जी को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की 7 गारंटी पर एक बहस करें.’ दरअसल राजे ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था- ‘आश्चर्य होता है जिसकी खुद की वारंटी नहीं, वह कांग्रेस अब लोगों को गारंटी देने लगी है!’

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर जिले के बिलाड़ा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें राजस्थान में हर दिन गारंटी सुनने को मिलती है. जिसकी खुद की कोई वारंटी नहीं है वह भला हमें क्या गारंटी देगा? जनता को इसके बारे में सोचना चाहिए. इसके बाद राजे ने इसे ट्वीट भी किया.

गहलोत ने किया पलटवार

अशोक गहलोत ने इस राजे के इस बयान पर ट्वीट करते हुए उन्हें खुली चुनौती दे दी. ध्यान देने वाली बात है कि गहलोत राजस्थान में दी गई 7 गारंटियों के बाद ये दावा कर रहे हैं इससे बीजेपी बौखला गई है.

राजे ने याद दिलाया कर्जमाफी की गारंटी

वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गहलोत सरकार को कर्ममाफी की गारंटी भी याद दिलाया. उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘राहुल गांधी ने 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उल्टा 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क हुई। अब तक 350 किसानों ने आत्महत्या कर ली। वादा करके भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। 19 बार पेपर लीक होने से 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट हुआ है, इसलिए युवा डिप्रेशन में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहें हैं।’

आखिरी साल में खोला पिटारा- राजे

राजे ने कहा कि 4 साल तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और जब अंतिम साल आया तो जादूगर ने पिटारा खोल दिया. अब वे गारंटी देने लगे. राजे ने अपने पिछले कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि हमने स्कूल कॉलेज खोले थे. वहां पर टीचर भी लगाए थे. अस्पताल खोले डॉक्टर भी दिए थे लेकिन कांग्रेस सरकार में ऐसा कोई काम नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: 

Rajasthan Election: ‘खुद की वारंटी नहीं है, जनता को गारंटी दे रहे’, पुराने तेवर में आई वसुंधरा, गहलोत पर किया वार