प्रचार के दौरान महिला की नथनी को हाथ लगाकर देखने लगीं वसुंधरा राजे, लोगों का ऐसा था रिएक्शन

Former CM Vasundhara Raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां जोरशोर से प्रचार में जुटी हुई हैं. इस बीच नेताओं के जनता के साथ मुलाकात के अनोखे वीडियो सामने आ रहे हैं. कभी किसी नेता को विरोध का सामना करना पड़ रहा है […]

ADVERTISEMENT

प्रचार के दौरान महिला की नथनी को हाथ लगाकर देखने लगीं वसुंधरा राजे, लोगों का ऐसा था रिएक्शन
प्रचार के दौरान महिला की नथनी को हाथ लगाकर देखने लगीं वसुंधरा राजे, लोगों का ऐसा था रिएक्शन
Google CTA

Former CM Vasundhara Raje: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां जोरशोर से प्रचार में जुटी हुई हैं. इस बीच नेताओं के जनता के साथ मुलाकात के अनोखे वीडियो सामने आ रहे हैं. कभी किसी नेता को विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो कभी जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. इस बीच कई तस्वीरें ऐसी भी सामने आ रही हैं जिसमें नेता और जनता के बीच अपार स्नेह नजर आ रहा है. ऐसी ही एक तस्वीर पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara raje) की वायरल हो रही है.

दरअसल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बाड़मेर के गुड़ामालानी से बीजेपी उम्मीदवार केके विश्नोई के समर्थन में प्रचार करने पहुंचीं. सभा में पहुंचने से पहले उन्होंने धोरीमन्ना में भगवान आलमजी का आशीर्वाद भी लिया. इसी दौरान वह महिलाओं के एक समूह से मिलने पहुंची. वसुंधरा राजे को एक महिला की नथनी इतनी अच्छी लगी कि वह उसे देखने के लिए कुछ देर वहीं ठहर गईं.

नथनी को हाथ लगाकर देखने लगीं राजे

वायरल तस्वीर में बीजेपी नेता वसुंधरा राजे और महिलाओं के बीच गजब की कैमिस्ट्री नजर आ रही है. वसुंधरा राजे को एक महिला की नथनी इतनी पसंद आई कि वह उसे हाथ लगाकर देखने लगी. इस दौरान वहां मौजूद लोग और महिलाएं पूर्व सीएम को बड़े ही स्नेह से देखते रहे. महिलाएं भी वसुंधरा राजे से घुलमिल गईं और उनसे बात करने लगीं. इस दौरान वसुंधरा राजे और वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी मजाक के साथ बातचीत होती रही. अब ये तस्वीर देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिव्या मदेरणा पर चढ़ा World cup fever, टीम इंडिया को फाइनल के लिए खास अंदाज में दी शुभकामनाएं