BJP ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट
BJP released second list of candidates: राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने 83 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. गौरतलब है कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद लंबे समय से सभी को बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार था. […]
ADVERTISEMENT

BJP released second list of candidates: राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने 83 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. गौरतलब है कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद लंबे समय से सभी को बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार था.











दरअसल, 9 अक्टूबर को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी ने इसमें 41 नामों का ऐलान किया था. पहली सूची में बीजेपी ने 7 सांसदों को मैदान में उतारकर प्रदेश को चौंका दिया था. हालांकि वसुंधरा राजे के समर्थकों को टिकट नहीं मिलने पर कई सीटों पर बगावत भी देखने को मिली.
बगावत ने बढ़ाई पार्टी की चिंता
पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी में जबरदस्त बगावत के स्वर उठे थे. पार्टी ने पहली सूची में 41 नामों का ऐलान किया था जिनमें से दर्जनभर सीटों पर नेता बगावत का ऐलान कर चुके हैं. ऐसे में दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद पार्टी बगावत को रोकने के लिए काफी सतर्क नजर आ रही है. यही वजह रही है कि दूसरी लिस्ट तैयार करने से पहले पार्टी ने आम राय बनाने की कोशिश की थी.
यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव 2023: इस ताजा सर्वे ने चौंकाया, ये पार्टी बड़े अंतर से मार रही बाजी
