टिकट मिलने के बाद आए इस सर्वे ने वसुंधरा राजे समर्थकों की उड़ा दी नींद! देखें चौंकाने वाले आंकड़े

Rajasthan Election opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दो-दो लिस्ट जारी कर दी हैं. बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को टिकट दिया है. इसके अलावा पहली लिस्ट के विपरीत दूसरी लिस्ट में उनके समर्थकों को भी अच्छी खासी […]

ADVERTISEMENT

रिटायरमेंट वाले बयान से वसुंधरा राजे ने लिया यू-टर्न, अब कह डाली ये बात
रिटायरमेंट वाले बयान से वसुंधरा राजे ने लिया यू-टर्न, अब कह डाली ये बात
Google CTA

Rajasthan Election opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दो-दो लिस्ट जारी कर दी हैं. बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को टिकट दिया है. इसके अलावा पहली लिस्ट के विपरीत दूसरी लिस्ट में उनके समर्थकों को भी अच्छी खासी जगह मिली है. इसके बाद सियासी चर्चाओं में वसुंधरा राजे को एक बार फिर सीएम फेस की दौड़ में देखा जाने लगा है. एक लेटेस्ट सर्वे ने इस बात का जवाब दिया है कि अगर बीजेपी जीतती है तो वसुंधरा राजे सीएम बन पाएगी या नहीं?

ABP C Voter के लेटेस्ट ओपिनियन पोल के मुताबिक, 50 प्रतिशत लोग मानते हैं कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो वह वसुंधरा राजे की जगह किसी अन्य चेहरे को सीएम बनाएगी. 32 फीसदी लोग मानते हैं कि वसुंधरा ही बीजेपी का सीएम चेहरा होंगी. वहीं 18 फीसदी लोगों ने कहा है कि वह इस पर कुछ कह नहीं सकते. 

राजे को टिकट मिलने के बाद किया गया यह सर्वे

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं और चुनावी घोषणाएं कर रही हैं. इन मुद्दों पर abp न्यूज़ के लिए C VOTER ने राजस्थान में सर्वे किया है. इस सर्वे में 2 हजार 812 लोगों की राय ली गई. सर्वे 21 अक्टूबर से 22 अक्टूबर की दोपहर तक किया गया. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.

PM मोदी ने कहा था- कमल के निशान पर होगा चुनाव

राजस्थान में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सभाओं के दौरान बार-बार यह बात साफ कर चुके हैं कि इस बार का राजस्थान विधानसभा चुनाव कमल के निशान पर लड़ा जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव के बाद अगर बीजेपी जीतती है तो पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है. नए चेहरों में दीया कुमारी के नाम की भी काफी चर्चाएं हैं. हालांकि यह चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये अटकलें कितनी सही साबित हो पाती है.

यह भी पढ़ें: गहलोत के OSD लोकेश शर्मा पायलट से मिलने पहुंचे, क्या है इस सियासी मुलाकात की वजह?