बच्चा हूं पेट के लिए करना पड़ता है... कौन है सोशल मीडिया पर वायरल 8 साल का नन्हा जादूगर साहिल, सुहानी शाह के शो से मिली पहचान

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/8

सोशल मीडिया पर इन दिनों 8 साल का नन्हा जादूगर साहिल जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. इस बच्चे ने मशहूर मैजिशियन सुहानी शाह के एक शो में अपनी हैरान कर देने वाली जादूगरी से सबका दिल जीत लिया है. अपनी कमाल की कला से दर्शकों और सुहानी शाह को चकित करने के साथ-साथ साहिल तब सबसे ज़्यादा चर्चा में आ गया, जब परफॉरमेंस के दौरान उसने मासूमियत से कहा- "बच्चा हूं, पेट के लिए करता हूं." 
 

2.

2/8

उसका यह साफ़गोई भरा डायलॉग रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों के दिलों को छू गया. यूज़र्स इस बात पर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि कैसे पारिवारिक परिस्थितियों और पेट की आग ने इतनी छोटी सी उम्र में इस बच्चे को इतना परिपक्व और जिम्मेदार बना दिया है.
 

3.

3/8

 महज 8 साल की उम्र में अपनी अद्भुत कला से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले इस बच्चे का नाम साहिल है और वो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है. फिलहाल साहिल उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे नैनीताल जिले में रहकर वहां के लोगों के बीच अपना कला प्रदर्शित करता था. 

4.

4/8

साहिल एक पारंपरिक जादूगर परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें यह हुनर अपने परिवार से विरासत में मिला है. इतनी कम उम्र में सिक्कों और छोटी गेंदों के साथ उनका 'स्लाइट ऑफ हैंड' (हाथ की सफाई) का कंट्रोल इतना सटीक है कि बड़े-बड़े अनुभवी लोग भी देखकर दंग रह जाते हैं.

5.

5/8

साहिल पहले नैनीताल की सड़कों और बाजारों में अपने परिवार के साथ करतब दिखाया करते थे. वहां से गुजरने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग उनके इस हुनर को देखकर ठिठक जाते थे. हाल ही में सड़क किनारे जादू दिखाते उनका एक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया.

6.

6/8

इस वीडियो ने न सिर्फ आम जनता का ध्यान खींचा, बल्कि देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा की नजर भी इस बाल प्रतिभा पर पड़ी। आनंद महिंद्रा ने साहिल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की और लिखा, "क्या यह बच्चा दुनिया का महान जादूगर नहीं बन सकता?" इसके साथ ही उन्होंने साहिल के परिवार तक पहुंचने और उनकी सहायता करने की बात भी कही. 

7.

7/8

साहिल के इस टैलेंट की गूंज भारत की प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगर सुहानी शाह तक भी पहुंची। सुहानी शाह ने इस बच्चे के हुनर को पहचाना और उन्हें अपने ऑफिशियल थिएटर लाइव शो में आमंत्रित किया। उन्होंने साहिल को अपने साथ स्टेज साझा करने का मौका दिया, जो इस छोटे से कलाकार के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ.

8.

8/8

सुहानी शाह के शो में साहिल ने हजारों दर्शकों के सामने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने हाथ की सफाई का कमाल दिखाया. उनकी इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सड़क से शुरू हुआ साहिल का यह सफर अब बड़े-बड़े मंचों तक पहुंच चुका है और लोग उन्हें भविष्य का एक महान जादूगर मान रहे हैं.