22 साल की उम्र में 6वीं बार प्रेग्नेंट! पति बोला- 'एक बेटे से क्या होता है, कमाने वाले ज्यादा हाथ चाहिए'
राजस्थान के एक दंपति का बागपत के अस्पताल से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. यहां 22 साल की महिला बाल विवाह और बेटे की चाहत के कारण छठी बार मां बनने जा रही है. पहले से एक बेटा और चार बेटियां होने के बावजूद, पति ज्यादा कमाई और वंश के लिए दूसरे बेटे पर अड़ा है, जिससे महिला की जान खतरे में है.
ADVERTISEMENT

rajasthan
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत स्थित स्पंदन हॉस्पिटल से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो देश में आज भी कायम रूढ़िवादी सोच और बाल विवाह की कड़वी सच्चाई को बयां करता है. हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रज्ञा तोमर के पास राजस्थान का एक दंपति चेकअप के लिए पहुंचा था. जब डॉक्टर ने महिला की उम्र और उसकी प्रेग्नेंसी की हिस्ट्री जानी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.