गैंगस्टर राजू ठेहठ हत्याकांड के लिए रोहित गोदारा समेत 29 आरोपियों ने रची साजिश! 18 महीने बाद सामने आई बड़ी खबर
सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में 3 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर राजू ठेहठ हत्याकांड हुआ था. इस मामले में करीब 18 महीने बाद बड़ी खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT

सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में 3 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर राजू ठेहठ (Raju theth Murder) हत्याकांड हुआ था. इस मामले में करीब 18 महीने बाद कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज लगाया. जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गैंगस्टर राजू ठेहठ और ताराचंद की निर्ममता पूर्वक हत्या के 29 आरोपियों में से 27 आरोपियों पर चार्ज लगाया.