जैसलमेर बॉर्डर इलाके से 5 जासूस गिरफ्तार, पुलिस को इनसे क्या जानकारी पता लगी?

Spies Arrested Jaisalmer: जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने सामरिक स्थलों के पास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य से संयुक्त पूछताछ जारी है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में हाई अलर्ट के चलते राजस्थान पुलिस ने कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENT

Indian Security Alert, Pakistan Spy in India, Jaisalmer spy arrest news, suspicious activity near military area, Indian Army alert, Rajasthan News, Spies Arrested, Rajasthan Crime News, Operation sindoor
पकड़े गए जासूस
google news

Spies Arrested Jaisalmer: ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया. इसी दौरान राजस्थान के जैसलमेर जिले में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक अन्य संदिग्ध से संयुक्त पूछताछ जारी है. जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे स्थानों पर बिना वजह न जाएं और सरकारी एजेंसियों की गतिविधियों की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें.