Rajasthan: 9 साल की बच्ची को हार्ट अटैक! जिस तरह 4 माह पहले भाई की गई थी जान, ठीक वैसे ही 7 मिनट में थम गई दिव्या की धड़कन
राजस्थान के नागौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के टालनपुर कस्बे में 5वीं कक्षा की छात्रा दिव्या की स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान अचानक मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है.
ADVERTISEMENT

nagaur
कुदरत का खेल कभी-कभी इतना क्रूर होता है कि इंसान निशब्द रह जाता है. राजस्थान के नागौर जिले से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. टालनपुर कस्बे में महज 9 साल की एक मासूम बच्ची की स्कूल में अचानक मौत हो गई.