8 लाख का कर्जा..घर बैठे साहूकार! कोटा मंडी में गेहूं की फसल के सस्ते दाम सुनते ही बेहोश हुआ किसान, हंसराज अपने पीछे छोड़ गए गम ही गम!
कोटा की भामाशाह मंडी में गेहूं की कम कीमत मिलने के सदमे से किसान हंसराज वैष्णव की हार्ट अटैक से मौत हो गई. 8 लाख के कर्ज और खराब फसल से परेशान किसान नीलामी के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे.
ADVERTISEMENT

kota
किसानों को मौसम की दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ बारिश के चलते फसल खराब हो गई. दूसरी तरफ मंडी में फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है. इससे किसान काफी परेशान है, ऐसा ही एक मामला कोटा की भामाशाह मंडी से सामने आया है, जहां, एक किसान अपनी फसल बचने आया लेकिन अपने घर जिंदा नहीं लौट सका. किसान की नीलामी के दौरान अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अपनी फसल के कम दाम सुनकर किसान गहरे सदमे में आ गया, जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया. यह किसान पहले से ही मौसम की मार और कर्ज के बोझ से परेशान था.