विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 4 लिस्ट जारी, यहां देखिए कुल 151 उम्मीदवारों की पूरी सूची

Rajasthan Election: आज दिनभर चली लंबी बैठकों के बाद आखिरकार कांग्रेस (congress) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट (Congress Candidate 4th list) जारी कर दी है. इस सूची में 56 नाम शामिल है. आज दिनभर से चौथी सूची का इंतजार किया जा रहा था. पार्टी की ओर से अब तक कुल 151 टिकट की घोषणा […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के सामने आई बड़ी मुसीबत, पहली लिस्ट आने से पहले बवाल
Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस के सामने आई बड़ी मुसीबत, पहली लिस्ट आने से पहले बवाल
Google CTA

Rajasthan Election: आज दिनभर चली लंबी बैठकों के बाद आखिरकार कांग्रेस (congress) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट (Congress Candidate 4th list) जारी कर दी है. इस सूची में 56 नाम शामिल है. आज दिनभर से चौथी सूची का इंतजार किया जा रहा था. पार्टी की ओर से अब तक कुल 151 टिकट की घोषणा हो चुकी है.

आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस अपनी 3 सूचियों में 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. अब तक जारी 4 लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास 3 नेताओं का नाम नहीं होने से बड़ा झटका भी लगा है. इस लिस्ट में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी का नाम नहीं है. जबकि धर्मेंद्र राठौड़ का इंतजार भी लंबा हो गया है. सीएम के करीबी नेताओं में से एक इन दिग्गजों को लेकर पार्टी हाईकमान की नाराजगी भारी पड़ रही है.

यहां देखिए कांग्रेस के 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को पहली सूची जारी की थी. कुल 33 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, गोविंद सिंह डोटासरा, दिव्या मदेरणा समेत कई पुराने विधायकों के नाम शामिल थे.

कांग्रेस की पहली लिस्ट को देखने के लिए यहां क्लिक करें.

वहीं, पार्टी ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में अपने 15 मंत्रियों और 5 निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया था. खाजूवाला से गोविंद राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपुतली से राजेंद्र सिंह यादव, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बानसूर से शकुंतला रावत, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, लालसोट से परसादीलाल मीणा, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, मांडल से रामलाल जाट और अंता से प्रमोद जैन भाया को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

यहां देखिए कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 

वहीं, कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. हाल ही में कांग्रेस ज्वॉइन करने वाली शोभारानी कुशवाहा को भी पार्टी ने धौलपुर से टिकट देकर सबको चौंका दिया था.

पार्टी की तीसरी लिस्ट यहा देखें