आज रात गिरफ्तार होंगे अभिजीत दीपके? जंतर-मंतर से CJP संस्थापक का सनसनीखेज दावा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 35 दिनों से प्रदर्शन कर रहे CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज रात अपनी टीम की गिरफ्तारी की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि अरेस्ट करने से आंदोलन और बड़ा होगा. दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के 35वें दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक सनसनीखेज दावा किया है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्हें इनपुट मिला है कि आज रात सरकार उनकी पूरी टीम को गिरफ्तार कर सकती है.
