बाड़मेर में हिंदू धार्मिक ग्रंथ को फाड़कर उसे जलाने का आरोप, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
Barmer News: धर्म परिवर्तन की आड़ में कुछ लोगों द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथ को जलाकर अपने पैरों से रौंदने का मामला सामने आया है. जिसके बाद वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो धार्मिक उन्माद फैलाने वाले इन लोगों के खिलाफ सैकड़ों लोग विरोध में उतर आए हैं. मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के […]
ADVERTISEMENT

Barmer News: धर्म परिवर्तन की आड़ में कुछ लोगों द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथ को जलाकर अपने पैरों से रौंदने का मामला सामने आया है. जिसके बाद वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो धार्मिक उन्माद फैलाने वाले इन लोगों के खिलाफ सैकड़ों लोग विरोध में उतर आए हैं. मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के सीमावर्ती बाखासर गांव का है. इसी मामले को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. बाड़मेर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर हिंदू संगठन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि विधायक के दबाव में पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है.