एक्टर सोनू सूद ने 2 साल बाद निभाया अपना वादा, जयपुर पहुंचकर ठेले पर खाई पावभाजी
Jaipur news: फिल्म अभिनेता सोनू सूद हमेशा ट्वीटर पर प्रशंसकों को रिप्लाई कर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे ही जयपुर के बलराम सिंह ने जनवरी 2021 में सोनू सूद के नाम पर फास्ट फूड कॉर्नर खोला था. सोनू के जयपुर में किसी प्रशंसक ने इस फूड कॉर्नर का वीडियो बना कर सोनू को टैग करते […]
ADVERTISEMENT

Jaipur news: फिल्म अभिनेता सोनू सूद हमेशा ट्वीटर पर प्रशंसकों को रिप्लाई कर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे ही जयपुर के बलराम सिंह ने जनवरी 2021 में सोनू सूद के नाम पर फास्ट फूड कॉर्नर खोला था. सोनू के जयपुर में किसी प्रशंसक ने इस फूड कॉर्नर का वीडियो बना कर सोनू को टैग करते हुए लिखा कि सर खाने के लिए कब आ रहे हो जयपुर? बलराम आपका बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं. इस ट्वीट पर सोनू सूद ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि एक दिन आऊंगा जरूर भाई, पावभाजी में मख्खन बस थोड़ा ज्यादा डाल देना.