राजस्थान चुनाव के क्या होंगे नतीजे? यूथ कांग्रेस के इवेंट में पायलट ने बेबाकी से रखी राय
Sachin Pilot addressed youth congress event: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बेंगलुरु में यूथ कांग्रेस के इवेंट को संबोधित करते हुए बीजेपी पर भी करारा हमला बोला. भारत की बुनियाद कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन इंडिया की जीत होगी. पायलट ने कहा […]
ADVERTISEMENT

Sachin Pilot addressed youth congress event: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बेंगलुरु में यूथ कांग्रेस के इवेंट को संबोधित करते हुए बीजेपी पर भी करारा हमला बोला. भारत की बुनियाद कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन इंडिया की जीत होगी. पायलट ने कहा कि कर्नाटक ने देश की राजनीति को बदलने का काम किया है.
बीजेपी के डबल इंजन वाली सरकार की बात पर भी उन्होंने तंज कसा. पायलट ने कहा कि बीजेपी के डबल इंजन को हमने हिमाचल और कर्नाटक में फेल किया. आने वाले चुनावों में बीजेपी के सारे डबल इंजन फेल करने हैं. इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित चार राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी.
पायलट ने कहा कि मणिपुर की घटना पर पूरे देश के लोग जवाब मांग रहे हैं, लेकिन जवाब नहीं दिया जा रहा है. समाज में आक्रोश है और जवाब देने को कोई तैयार नहीं है. मैंने बीजेपी के साथियों को बोला है कि तुम सरकार चला पाते नहीं हो, विपक्ष में काम करते नहीं हो. तुम कुछ करते नहीं हो ऐसे कैसे लोकतंत्र चलेगा?
लोग उम्मीद करते हैं कि जिम्मेदारी या पद मिलेगा- पायलट
उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष वाले समय को याद किया. पिछले कुछ सालों में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने जिस जज्बे से काम किया है, वह अनूठा है. पायलट ने कहा कि यूथ कांग्रेस के लोग उम्मीद करते हैं कि जिम्मेदारी या पद मिलेगा. त्याग, तपस्या और समर्पण भाव से काम करोगे तो एक ना एक दिन ना सिर्फ आपके सपने पूरे होंगे.
पायलट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए मुझे सबसे ज्यादा मजा आया. मुझे राजनीति में 22 साल हो गए. इस दौरान कांग्रेस ने मौका दिया, जिसके चलते मैंने सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया. आगे उन्होंने कहा कि जब मैं 5 साल तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, तब सबसे ज्यादा मजा आया. तब हम लोग विपक्ष में थे.
‘मैंने पीसीसी को बना दिया था यूथ कांग्रेस’
उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि 5 साल की बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि मुझे कभी भी यूथ कांग्रेस में किसी पद पर काम करने का मौका नहीं मिला. यह कसक रह गई थी. बहुत कम उम्र में मुझे चुनाव लड़ने का मौका मिल गया. 26 साल में मैं सांसद बन गया. जब यूथ कांग्रेस में मौका नहीं मिला तो मैंने पीसीसी को ही यूथ कांग्रेस बना दिया. वसुंधरा राजे की 163 विधायकों के भारी बहुमत वाली सरकार का हम लोगों ने मुकाबला किया.
