अमित शाह के बाद राजनाथ सिंह ने भी की वसुंधरा राजे की तारीफ, सियासी हलचल तेज!

Rajnath Singh praised Vasundhara Raje: बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) पहुंचे तो वसुंधरा राजे को लेकर शुभ संकेत नजर आए. गृहमंत्री अमित शाह के बाद के राजनाथ सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ की. गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने बेणेश्वर धाम पर […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajnath Singh praised Vasundhara Raje: बीजेपी (bjp) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) पहुंचे तो वसुंधरा राजे को लेकर शुभ संकेत नजर आए. गृहमंत्री अमित शाह के बाद के राजनाथ सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ की. गौरतलब है कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने बेणेश्वर धाम पर कहा था कि राजस्थान (rajasthan news) में विकास की परिभाषा क्या होती है वह वसुन्धरा राजे ने बताई थी.

वहीं, अब राजनाथ सिंह ने कहा कि आप आंकलन कर लीजिए राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में कैसी सरकार थी और अब यहां कैसी सरकार है. आपको पता चल जाएगा की गहलोत सरकार कैसी सरकार है. भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन कोई सरकार है तो राजस्थान की सरकार है.

गौरतलब है कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को जब अमित शाह हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे तो उन्होंने वसुंधरा राजे की तारीफ की थी. शाह ने यात्रा को संबोधित किया तो उन्होंने राजे की भी तारीफ कर दी. पूर्व सीएम के कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज की जमकर सराहना की और साथ ही गहलोत सरकार पर भी जमकर हमला बोला. गौरतलब है कि इससे पहले भी मेवाड़ में एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने वसुंधरा राजे के सीएम कार्यकाल के दौरान हुए कामों की तारीफ की थी.

यह भी पढ़ेंः अमित शाह ने एक बार फिर की वसुंधरा की तारीफ, राजे के काम के जरिए गहलोत पर कसा तंज