Rajasthan: रविंद्र भाटी के बाद अब मंत्री बाबूलाल खराड़ी को मिली जान से मारने की धमकी

सोशल मीडिया पर राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बाड़मेर के शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट (barmer-jaisalmer loksabha seat) से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बाद अब राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी (babulal kharadi) को भी धमकी मिली है. उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने लिखा है कि राजनीति होती रहेगी..जान से मारा जाएगा.