अजमेरः नॉर्थ-ईस्ट से आ रहे ट्रक के टूल बॉक्स में मिला 1 करोड़ रुपए का ये सामान, पुलिस ने नाकाबंदी कर रोका
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने एक ट्रक में 50 किलो अफीम बरामद की. पुलिस के मुताबिक इस अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक है. जिसकी सूचना पहले ही पुलिस को मिल गई थी. मांगलियावास थानाधिकारी सुनील को मुखबिर से जानकारी मिली की बड़ी मात्रा में अफीम ले जाई जा रही […]
ADVERTISEMENT

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने एक ट्रक में 50 किलो अफीम बरामद की. पुलिस के मुताबिक इस अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक है. जिसकी सूचना पहले ही पुलिस को मिल गई थी. मांगलियावास थानाधिकारी सुनील को मुखबिर से जानकारी मिली की बड़ी मात्रा में अफीम ले जाई जा रही थी. जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया और उसकी तलाशी ली. अफीम मिलने के बाद पुलिस ने जोधपुर निवासी बृजेश और शैताना राम को गिरफ्तार किया.