अजमेर : देश का बहुचर्चित ब्लैकमेलिंग कांड, 100 से अधिक छात्राओं से गैंगरेप पर अदालत का आया बड़ा फैसला

Ajmer blackmail Case 1992 Verdict : अजमेर सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेल कांड के 6 बचे आरोपियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान (Rajasthan News) के अजमेर के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल (Sex scandal) और ब्लैकमेल कांड (ajmer blackmail case 1992) में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. 1992 में 100 से ज्यादा कॉलेज गर्ल्स के साथ गैंगरेप और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सर्कुलेट की गई थीं. इस मामले में कुल 18 आरोपी थे, जिनमें से 9 को सजा हो चुकी है. एक ने सुसाइड कर लिया. एक पर लड़के से कुकर्म के आरोपों के चलते अलग से ट्रायल चला और एक फरार है. अजमेर के विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने अब बाकी बचे 6 आरोपियों को भी दोषी करार दे दिया है.