VIDEO: अजमेर में रात को लड़की बनकर निकला लड़का, सड़कों पर जो हुआ उसने उड़ा दिए होश
अजमेर में एक युवक ने महिला सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद लड़की का रूप धारण किया. रात में सड़कों, बस स्टैंड और स्टेशन पर घूमने के दौरान उसे लोगों के घूरने, पीछा करने और भद्दे व्यवहार का सामना करना पड़ा.
ADVERTISEMENT

ajmer
राजस्थान के अजमेर शहर से महिला सुरक्षा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहाँ एक युवक ने रात के समय सड़कों पर लड़कियों की सुरक्षा की असली तस्वीर देखने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया. वह खुद लड़की का रूप धारण कर शहर की सड़कों पर निकला. हालांकि, इस कदम को उठाते वक्त उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ घंटों में उसे किन भयानक और असहज करने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा.
