CM गहलोत दे रहे थे भाषण, अचानक सिर पर कुर्सी उठाकर जाने लगे लोग, फिर रोकने के लिए उठाया यह कदम
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को संभाग स्तरीय कार्यकम को संबोधित करने अजमेर पहुंचे. लेकिन सीएम अशोक गहलोत के कार्यकम स्थल पर पहुंचते ही तेज बारिश ओर ओले गिरने से कार्यकम में खलल पड़ गया. कार्यकर्ता जिन कुर्सियों पर बैठे थे उन्हें ही पहले तो छाता बनाकर कर बरसात से बचाव किया और उसके बाद […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को संभाग स्तरीय कार्यकम को संबोधित करने अजमेर पहुंचे. लेकिन सीएम अशोक गहलोत के कार्यकम स्थल पर पहुंचते ही तेज बारिश ओर ओले गिरने से कार्यकम में खलल पड़ गया. कार्यकर्ता जिन कुर्सियों पर बैठे थे उन्हें ही पहले तो छाता बनाकर कर बरसात से बचाव किया और उसके बाद उन कुर्सियों को लेकर वहां से रवाना हो गए. यह पूरा वाक्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही मौजूदगी में ही चलता रहा. कार्यकर्ताओं को कुर्सियां लेकर भागता देख कांग्रेसी नेताओं के हाथपांव फूल गए और आनन फानन में कुछ नेता कार्यकम स्थल के गेट पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं रूके. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सडक पर लगे बैनर पोस्टर भी फाड दिए.
