Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्से से लाल हुए अजमेर दरगाह के दीवान, बोले- भूल गए 1965

सैयद जैनुल आबेदीन ने आगे कहा- इनकी जड़े समूल रूप से नष्ट करो. भूल गए वो (पाकिस्तान) 1965 में लाहौर पर कब्ज किया था. ये (पाकिस्तान) दोबारा चाहते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

पहलगाम आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की जान जाने के बाद अमजेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह के दीवान काफी गुस्से में हैं. उन्होंने साफ कहा- ऐसी हरकतों के लिए इस्लाम के अंदर कोई जगह नहीं है. दीवान सैयद जैनुल आबेदीन ने साफ कहा- अब ये वक्त आ गया है. जहां-जहां आतंकवाद की जड़े हैं उन्हें घुसकर मारना है ताकि अब बेकसूरों और फौजियों का खून न बहे.