अजमेर: पारिवारिक कलह का रुह कपां देने वाला अंत, पहली पत्नी ने पति-सौतन और सास की हत्या कर स्कॉर्पियों में डालकर फूंक दिया

राजस्थान के अजमेर में पारिवारिक कलह का खौफनाक मामला सामने आया है. पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति, सास, सौतन और एक रिश्तेदार की हत्या कर दी. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए चारों शवों को कार में डालकर आग लगा दी. पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अजमेर में 4 लोगों की हत्या का दिल दहला देने वाला खुलासा.
google news

अजमेर में एक स्कॉर्पियो में 4 लोगों के जले शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं बल्कि परिवार की बड़ी बहू ही है. हत्या करने में नाबालिग बेटे और बेटी ने भी साथ दिया. शवों को स्कॉर्पियो में डालकर आरोपी घर से दूर ले गए और फिर उसमें आग लगा दी. पुलिस को सड़क के किनारे सफेद रंग के स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना मिली. पता चला ये कार अजमेर में पूर्व सरपंच रहे रामसिंह की है. कार में 4 शव धू-धू करके जल रहे थे. पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाई और आरोपियों तक पहुंच गई. आरोपी महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया जबकि नाबालिग बेटे को डिटेल कर लिया है.