Ajmer: स्कॉर्पियो में आग लगी नहीं, लगाई गई थी! पूर्व सरपंच सहित 4 लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, सौतन बनी वजह

Rajasthan Murder Case: राजस्थान के अजमेर में पहली पत्नी सुनीता ने सौतन के विवाद में अपने बच्चों के साथ मिलकर पति (पूर्व सरपंच रामसिंह), सास, सौतन और एक अन्य रिश्तेदार को घर में धारदार हथियार से काट डाला. हत्या को हादसा दिखाने के लिए शवों को स्कॉर्पियो कार में रखकर जला दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENT

ajmer
ajmer
google news

Ajmer Crime News: अजमेर जिले के बोराडा थाना इलाके में 28 मई की सुबह श्रीरामपुरा गांव के पास एक स्कॉर्पियो कार धू-धू कर जलती हुई मिली. कार में चार लोगों जलकर मर गए. शुरुआत में सबको लगा कि यह एक दर्दनाक सड़क हादसा है, जिसमें गाड़ी पलटने या टकराने से आग लग गई और परिवार के लोग जिंदा जल गए. लेकिन अब इस कहानी में बड़ा खुलासा हुआ है.