जिस जेल में थीं प्रभारी, अब उसी में कैदी बनकर पहुंचीं दिव्या चौधरी, आखिर पुलिस ने क्यों पकड़ा?
अजमेर महिला जेल की पूर्व प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने महिला प्रहरी सोनिया के साथ दो बंदियों को नियमों के खिलाफ जेल से निकालकर निजी आवास पर ले गईं, जहां उनसे सफाई कराई गई. पुलिस ने 6 अक्टूबर को कोटा से गिरफ्तारी की.
ADVERTISEMENT

divya chaudhary
अजमेर सेंट्रल जेल की निलंबित इंचार्ज दिव्या चौधरी को पुलिस ने कोटा के एक सोसाइटी में बने फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद दो महिला कैदियों को बिना किसी अनुमति के बाहर निकालकर अपने निजी फ्लैट की सफाई करवाई थी. इस मामले के बाद से वह पिछले दो महीने से लगातार फरार चल रही थीं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. मामले में महिला प्रहरी सोनिया चौधरी की तलाश अभी जारी है.
