पति ने रची साजिश...19-23 साल के दो किराएदारों को दिया बीवी की मौत का कॉन्ट्रैक्ट, अजमेर मर्डर मिस्ट्री सॉल्व
Ajmer Murder Case: अजमेर के आदर्श नगर में महिला की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने दो किराएदारों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की साजिश महिला के पति ने रची थी.
ADVERTISEMENT

Ajmer Case
Ajmer Murder Case: राजस्थान के अजमेर में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हुई यह मौत एक सोची-समझी वारदात थी. इस हत्याकांड की साजिश खुद महिला के पति ने रची थी. पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति ने ही अपने दो किराएदारों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.