पुष्कर घाटी में मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर, 3 बाइकों को उड़ाया, फिर आधी खाई में लटकी कार

राजस्थान के अजमेर-पुष्कर घाटी मार्ग पर देर रात एक बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने तीन मोटरसाइकिलों को बेरहमी से कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त वीआईपी कार खाटूश्यामजी मंदिर ट्रस्ट के नाम रजिस्टर्ड है और उसके अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं.

ADVERTISEMENT

अजमेर में फॉर्च्यूनर ने तीन बाइकों को रौंदा
अजमेर में फॉर्च्यूनर ने तीन बाइकों को रौंदा
Google CTA

Ajmer Pushkar Ghati road accident: राजस्थान के अजमेर से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां अजमेर और पुष्कर को जोड़ने वाले खतरनाक घुमावदार पुष्कर घाटी मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार काल बनकर दौड़ी. इस बेकाबू वीआईपी गाड़ी ने सड़क पर चल रही तीन मोटरसाइकिलों को बेरहमी से रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. इस हादसे न सिर्फ कई परिवारों को तबाह कर दिया बल्कि कानून व्यवस्था और वीआईपी रसूख पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.