अजमेर: पुलिस चौकी के बाहर दिन दहाड़े महिला के सीने में मारा चाकू, देखते रह गए लोग

Ajmer Crime News: अजमेर में ऐसी घटना हो गई जिससे शहर सिहर गया. अपराधियों के बुलंद हौसले की एक बानगी देखने को मिली. यहां एक महिला की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. लोग देखते रह गए और महिला लहूलुहान हो गई. महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने […]

अजमेर: पुलिस चौकी के बाहर दिन दहाड़े महिला के सीने में मारा चाकू, देखते रह गए लोग
अजमेर: पुलिस चौकी के बाहर दिन दहाड़े महिला के सीने में मारा चाकू, देखते रह गए लोग
social share
google news

Ajmer Crime News: अजमेर में ऐसी घटना हो गई जिससे शहर सिहर गया. अपराधियों के बुलंद हौसले की एक बानगी देखने को मिली. यहां एक महिला की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. लोग देखते रह गए और महिला लहूलुहान हो गई. महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि अलवरगेट पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने कीर्ति नामक महिला पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे लोग चाय की थड़ी पर बैठे थे. इसी दौरान पुलिस चौकी के पास सड़क के दूसरी तरफ एक युवक स्कूटी पर सवार हो आया.

युवक ने महिला के सीने पर चाकू से तीन वार करके स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया. मौजूद युवक कुछ समझ पाते इससे पहले ही महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई. लोगों ने तुरंत महिला को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट व पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा, अलवरगेट पुलिस थाना प्रभारी श्याम सिंह तुरंत मय दल बल के साथ जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें...

    follow on google news