'मैं अपने मन की बात कह दूं?' जयपुर में अखिलेश यादव ने CM भजनलाल और वसुंधरा को लेकर क्या ऐसा क्या बोला, वीडियो हो रहा वायरल!
Akhilesh Yadav Jaipur Visit: जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने राजस्थान की भजनलाल सरकार को 'पर्ची वाली सरकार' कहकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश बेहतर तरक्की करता. साथ ही, उन्होंने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने को भाजपा की साजिश बताया और किसानों की आय व महंगाई पर केंद्र को घेरा.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Jaipur Visit
Akhilesh Yadav Jaipur Visit: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की वर्तमान भजनलाल सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसी दौरान उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर ऐसा बयान दिया. जिसकी चर्चा अब राजस्थान के सियासी गलियारों में होने लगी है.अखिलेश ने इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार्यशैली को सराहा, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लेकर भाजपा पर साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए.