रात को खटखटाया गेट, पति समझकर दरवाजा खोल पलंग पर लेट गई महिला... राहुल मीणा ने ऐसे किया अपने दोस्त के साथ विश्वासघात
दिल्ली मर्डर केस के आरोपी राहुल मीणा ने गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले अलवर में अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. राहुल ने दोस्त की बाइक लेकर उसके घर जाकर इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से दिल्ली फरार हो गया, जहां उसने एक और बड़ी वारदात की.
ADVERTISEMENT

राहुल मीणा
देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में एक सीनियर इनकम टैक्स अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल मीणा का एक और अपराध सामने आया है. इस मामले में हैरानी वाली बात ये है कि दिल्ली में IRS की 22 साल की बेटी की रेप और हत्या वाली घटना से महज 8 घंटे पहले राहुल ने अलवर में विश्वासघात किया जिसके साथ वह दिनभर बैठकर लूडो खेलता था.