अलवर: बैंक मैनेजर की पत्नी को टैक्सी ड्राइवर से हुआ प्यार, पति ने खुद सुनी अपनी मौत की साजिश, फिल्मी है पूरी कहानी!

अलवर में एक बैंक मैनेजर की पत्नी अर्चना को टैक्सी ड्राइवर ऋषभ से प्यार हो गया. एक दिन जब पति उसी की टैक्सी में सफर कर रहा था, तब ड्राइवर ने फोन पर पत्नी से पति की हत्या करने की बात कही, जिसे पति ने रिकॉर्ड कर लिया, अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Alwar love affair crime
Alwar love affair crime
google news

राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, पूरा केस किसी फिल्मी कहानी जैसा है. मामले की शुरुआत होती है अर्चना अरोड़ा से, जो बैंक मैनेजर कर्णव खत्री की पत्नी है. कर्णव जयपुर में नौकरी करते थे, जिसके चलते अर्चना का जयपुर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान वह अक्सर टैक्सी से सफर करती थी.