अलवर में जमीन से निकली 'चांदी'? बोरवेल की खुदाई में निकले चमकीले पत्थर लूटने दौड़े लोग

अलवर के अल्कापुरी में बोरवेल की खुदाई के दौरान 800 फीट नीचे चांदी जैसी दिखने वाली धातु मिली है. चमकीले पत्थर निकलते ही मजदूरों और स्थानीय लोगों में इन्हें लूटने की होड़ मच गई. लोग करीब 15 किलो पत्थर ले गए हैं. फिलहाल खुदाई का काम रोककर धातु की जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENT

alwar
alwar
google news

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में बोरवेल की खुदाई के दौरान जमीन से चांदी जैसी चमकीली धातु निकलने का मामला सामने आया है. घटना अल्कापुरी इलाके की है, जहां गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे जलदाय विभाग की ओर से बोरवेल कराया जा रहा था. खुदाई के दौरान अचानक चमकदार पत्थर निकलते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई.