सो रही थी पत्नी, हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था हैवान पति, फिर... राजस्थान के इस सनकी की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

अलवर में एक सनकी पति ने सोती हुई पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी अपने बेटे की हत्या कर चुका है और अब उससे पूछताछ कर हत्या की असल वजह का पता लगाया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
राजस्थान न्यूज
google news

राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां रविवार शाम एक शख्स ने अपनी ही सोती हुई पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात उस वक्त हुई जब महिला मजदूरी कर घर लौटी थी और थकान के कारण सो गई थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.