झोपड़ी में अचानक आग लगी...10 लाख रुपये का कैश मिनटों में हुआ राख, विस्थापन के दौरान मिला था मुआवजा

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के मालीयर जट्ट गांव में शुक्रवार रात किसान बनवारी नाथ की झोपड़ी में आग लग गई. इस हादसे में बनवारी का परिवार तो सुरक्षित बच गया. लेकिन इस घटना में सरकार से मिले विस्थापन मुआवजे के 10 लाख रुपये कैश जलकर राख हो गए.

ADVERTISEMENT

Alwar News:
10 लाख रुपये कैश जलकर खाक
Google CTA

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बनवारी नाथ नामक एक शख्स की कच्ची झोपड़ी में अचानक आग लग गई. इस आग में घर में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए. हादसे के समय परिवार के कुछ सदस्य झोपड़ी के अंदर सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच 10 लाख रुपये जलने की चर्चा शुरू हो गई.