घर में सो रही थी पत्नी तभी पति ने उठाई कुल्हाड़ी...फिर उसकी की हैवानियत से दहला गया पूरा अलवर
Alwar Murder News: राजस्थान के अलवर से सामने आई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. एक पति ने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है, वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस खौफनाक वारदात की असली वजह जानने में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Alwar Murder News
Alwar Murder Case: राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रविवार शाम एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के समय महिला घर में सो रही थी. इस बीच उसके पति ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया. इस हमले में महिला की गर्दन और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके घटना को अंजाम देने के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है. वहीं अब घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.