अलवर में कालूराम का देसी जुगाड़ पड़ा भारी! रील बनाने के लिए सिर पर डाला दूध का केन, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो

Alwar Viral Video: राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाला वायरल वीडियो सामने आया है, जहां गर्मी से बचने के लिए एक युवक ने देसी जुगाड़ अपनाते हुए हेलमेट की जगह सिर पर लोहे का दूध का केन पहन लिया. कुछ ही देर में केन सिर में बुरी तरह फंस गया और युवक करीब दो घंटे तक परेशान रहा. जानिए अलवर के इस अनोखी घटना की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Alwar Viral Video
Alwar Viral Video
google news

राजस्थान की तपती गर्मी में लोग अक्सर धूप से बचने के लिए अजीबोगरीब जुगाड़ अपनाते हैं, लेकिन अलवर में एक युवक को अपना देसी जुगाड़ इतना भारी पड़ गया कि उसे जान के लाले पड़ गए. गर्मी से बचने के लिए युवक ने हेलमेट की जगह लोहे का केन सिर पर पहन लिया, जो उसके गले की फांस बन गया. हालात ऐसी हो गई युवक के सिर से केन निकालने के ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किया गया. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.