शादी का झांसा, फिर खिचड़ी में जहर, अलवर के विक्रमजीत के साथ हुई बड़ी ठगी...पढ़िए शातिर दुल्हन की कहानी

अलवर में एक शातिर महिला ने युवक को झांसे में लेकर शादी की और एक महीने बाद सास को जहरीली खिचड़ी खिलाकर घर से लाखों के गहने व नगदी लूट ली. जांच में पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और अपनी मौसी के साथ मिलकर युवाओं को ठगने का गिरोह चलाती है.

ADVERTISEMENT

alwar
alwar
google news

अलवर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. शादी के एक महीने बाद लड़की ने खिचड़ी में अपनी सास को विषाक्त पदार्थ मिला कर दे दिया, जिससे सास की तबीयत खराब हो गई. पति और अन्य लोग जब उसको अस्पताल लेकर गए, तो पीछे से लुटेरी दुल्हन घर में रखे शादी के लाखों के जेवरात व 30 हजार रुपए व अन्य सामान लेकर फरार हो गई.