अलवर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को भेजी फोटो और 'हां' सुनते ही चला दी गोली, आखिर तस्वीर में ऐसा क्या था, अब पता चला
Alwar News: अलवर के सदर थाना इलाके में पेट्रोल पंप सेल्समैन पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां प्रेमिका की शिकायत पर प्रेमी ने चोरी की बाइक और कट्टे का इंतजाम कर सेल्समैन को गोली मार दी.
ADVERTISEMENT

अलवर पेट्रोल पंप फायरिंग में चौंकाने वाला खुलासा
Alwar News: अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा के पास स्थित नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है. शुरुआती जांच में घटना की वजह प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद को बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
