अलवर की प्रीति और जीतू ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की, लेकिन फैमिली की खतरनाक साजिश में फंसे..बुरा अंजाम हुआ
अलवर के एक प्रेमी जोड़े ने फरीदाबाद में लव मैरिज की, जिससे नाराज लड़की के परिजनों ने उन्हें धोखे से घर बुलाकर दामाद के साथ मारपीट की और बेटी को महीने भर बंधक बनाए रखा. किसी तरह बचकर निकले दंपत्ति ने अब अलवर एसपी से अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है.
ADVERTISEMENT

alwar
राजस्थान के अलवर जिले से लव मैरिज का एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां प्यार की लिए शादी करने वाले एक जोड़े को अपनों ने ही दुश्मन बनकर प्रताड़ित किया. शादी से नाराज लड़की के घरवालों ने झांसा देकर दामाद को बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, वहीं अपनी ही बेटी को एक महीने तक कमरे में बंधक बनाए रखा. अब पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक (SP) से सुरक्षा की गुहार लगाई है.