जिसके पेट में पल रहा था बच्चा, उसी पर जेठ की बिगड़ी नियत; अलवर से आई रूह कंपा देने वाली खबर
Alwar News: राजस्थान के अलवर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला के साथ उसके जीजा (जो रिश्ते में जेठ भी लगता है) ने दुष्कर्म किया. विरोध करने और पति को सच बताने पर इंसाफ मिलने के बजाय पति, जेठ और ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

alwar
Rajasthan news: राजस्थान के अलवर जिले के ग्रामीण इलाके से मानवता और पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ उसके सगे जीजा (जो रिश्ते में जेठ भी लगता है) ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घिनौने अपराध के बाद जब पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में अपने पति और ससुराल वालों को सच बताया तो उन्होंने पीड़िता का साथ देने के बजाय उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया.