Alwar: हनीट्रैप में सिर्फ पुलिसवालों को फंसाती थी महिला, अपने जाल में फंसाने के लिए यूं रचती थी चक्रव्यूह

Alwar: भरतपुर के कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र कुमार और जयपुर जिले के जोबनेर थाने के कांस्टेबल रोहिताश को हनी ट्रैप में फंसा कर करीब एक करोड़ से ज्यादा रुपए वसूलने वाली महिला व उसके गैंग के 8 लोगों को अलवर पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है.

ADVERTISEMENT

Alwar: हनीट्रैप में सिर्फ पुलिसवालों को फंसाती थी महिला, अपने जाल में फंसाने के लिए यूं रचती थी
Alwar: हनीट्रैप में सिर्फ पुलिसवालों को फंसाती थी महिला, अपने जाल में फंसाने के लिए यूं रचती थी
Google CTA

Alwar: अलवर में हनी ट्रैप का मामला अब लाखों से करोड़ों में पहुंच चुका है. इस मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. अभी तक की जांच पड़ताल के बाद महिला के पास कई अहम दस्तावेज मिले हैं. जिनसे साफ है कि पूरे प्रोफेशनल तरह से महिला पुलिस कर्मियों को ब्लैकमेल करती थी और इस काम में कुछ पुलिस वाले ही उसका साथ देते थे. पुलिस कर्मी को ब्लैकमेल करने से पहले गैंग के सदस्य पूरा होमवर्क करते और उसके बाद प्लान बनाकर पुलिस कर्मियों को अपने जाल में फंसाते थे. पुलिस के सामने एक और पुलिसकर्मी पेश हुआ है. जो अभी जयपुर में तैनात है और अलवर का रहने वाला है. महिला ने उससे भी लाखों रुपए ठगे हैं. अलवर पुलिस इस महिला से जुड़े और मामले भी तलाश रही है.