राजस्थान: दो बच्चों की मां से दिल्ली के होटल में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक किया ब्लैकमेल, फिर...

राजस्थान के अलवर की दो बच्चों की मां ने एक युवक पर दिल्ली के होटल में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

दो बच्चों की महिला ने लगाया गंभीर आरोप
दो बच्चों की महिला ने लगाया गंभीर आरोप
Google CTA

राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो बच्चों की मां और शादीशुदा महिला ने एक युवक पर दिल्ली के एक होटल में दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन के साथ-साथ शादी करने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में जब वह शिकायत लेकर अलवर के एनआईबी (NIB) थाने पहुंची, तो पुलिस ने कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के हस्तक्षेप और आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.